सृष्टि ये तुझसे बनी, तू आदिशक्ति स्वरूप है

नारी तू नारायणी है, तू सृजन का रूप है


सर्वगुण संपन्न नारी, धैर्य तुझमें अपार है

नर तो केवल अंश है, नारियाँ आधार है

नारी बिन जीवन नहीं, हम सबका ये विश्वास है

जहाँ नारी का सम्मान हो, वहाँ स्वर्ग सा आभास है

जग को जो रोशन करे, तू वो चमकती धूप है

नारी तू नारायणी है, तू सृजन का रूप है


सौंदर्य है कुदरत का तू, ईश्वर का तू वरदान है

ग्रंथों में भी देवों से पहले देवी का स्थान है

करुणा, दया, विश्वास और, वात्सल्य की मूरत तू ही

रौद्र, अद्भुत, शांत और, श्रृंगार की सूरत तू ही

नारी का आँचल है ये, जीवन जहाँ महफूज है

नारी तू नारायणी है, तू सृजन का रूप है


~Ravi


#akavishalapoetrycontest #womensdaykavishalapoetrycontest2025