ना पैसा बेशुमार चाहिए, ना बंगला, ना कार चाहिए
मैं तो हूँ बस प्रेम का रोगी, मुझको थोड़ा प्यार चाहिए

आ जाए कोई शोख हसीना, जो बस मेरी Care करें
अपने सारे ग़म और खुशियाँ, संग मेरे वो Share करे
कमर हो उसकी नागिन जैसी, वखरा उसका Style हो
लब हों उसके शहद के प्याले, Cute सी Smile हो
उतर सके जो दिल के अंदर, वो कजरे की धार चाहिए
मैं तो हूँ बस प्रेम का रोगी, मुझको थोड़ा प्यार चाहिए

ऊपर वाले की रहमत से कमी नहीं कोई जीवन में
लेंबोर्गिनी चार, पोर्श दो खड़ी हुई हैं आंगन में
एक इशारे पर मेरे ये तख्त-ओ-ताज संभलता है
और यहाँ की गवर्मेंट पर राज हमारा चलता है
राज करे जो दिल पर मेरे, मुझको वो सरकार चाहिए
मैं तो हूँ बस प्रेम का रोगी, मुझको थोड़ा प्यार चाहिए

~Ravi