मोदी है तो मुमकिन है, साबित करके दिखला देना
अपने भारत को तुम फिर से, विश्व-गुरु बना देना
तुमसे पहले जो नेता थे, वो पागल हमें समझते थे
मुफ़्त का राशन पानी दे कर, तबियत से फिर ठगते थे
देश का शासन एक समय पर धृतराष्ट्र के दम पर था
एक समय ऐसा भी था, जब भ्रष्टाचार चरम पर था
पढ़े लिखे धृतराष्ट्र बहुत थे, पर दाल न उनकी गलती थी
ताज तो उनके सर पर था, पर मैडम जी की चलती थी
भारत देश नहीं मूर्खों का, मैडम को समझा देना
अपने भारत को तुम फिर से विश्व-गुरु बना देना
मैडम जी ने गजब के नेता, कैबिनेट में पाले थे
जिनके मंत्रालय में भैया, हुए गदर घोटाले थे
सत्ता परिवर्तन का फिर, जनता में मन में सोच लिया
और आपके स्वागत में, पूरे भारत ने वोट किया
मोदी & टीम ने फिर, कर ली अपनी तैयारी थी
बहुत हुआ परिवादवाद, अब राष्ट्रवाद की बारी थी
राष्ट्रवाद की अलख को तुम, हर सीने में सुलगा देना
अपने भारत को तुम फिर से विश्व-गुरु बना देना
आपके शासन काल में ही, जन धन खातों का द्वार खुला
सही मायनों में जाकर, आधार तो तब आधार मिला
साथ आपके ही चलकर प्रगति ने ली अंगड़ाई थी
और विदेशों में जाकर भारत की साख बढ़ाई थी
नोटबंदी और GST जैसे निर्णय भी जितने थे
हो सकता है जल्दबाजी में, पर वो राष्ट्र के हित में थे
उतरी हुई व्यवस्था को तुम, फिर पटरी पर ला देना
अपने भारत को तुम फिर से विश्व-गुरु बना देना
छबि गलत थी भारत की, तुमने जाकर के Right किया
पाकिस्तान में घुसकर के, आतंक पे जब Strike किया
इससे पहले तो भारत ने, बस बातें करना सीखा था
पर दुश्मन को समझाने का, बेहतर यही तरीका था
कश्मीर की दुविधा को भी, तुमने आकर दूर किया
तिलिस्म 370 को, इक दिन में चकनाचूर किया
बस POK के मसले को, भी अब तो सुलझा देना
अपने भारत को तुम फिर से, विश्व-गुरु बना देना
~Ravi
