अपने अपने घरों से निकलो आज बना कर टोली रे
बाबा जी की बूटी पीकर, खेलेंगे हम होली रे
अपनी पिचकारी से मारोज़ तुम रंगों की गोली रे
बाबा जी की बूटी पीकर खेलेंगे हम होली रे

आज मिलन का दिन है आया, भुला दो सारे रंज-ओ-ग़म
माथे पर गुलाल लगाकर, कर लो सबका WELCOME
छोड़-छाड़ कर लाज शर्म, मस्ती में डूबे लोग लुगाई
चौराहे पर लगेगा डीजे, साउंड बजेगा हाई फाई
लुकना छिपना आज ना हमसे खेलो आँख मिचौली रे
बाबा जी की बूटी पीकर खेलेंगे हम होली रे

आज न खायेगा कोई खाना, लगने दो गुजियों का भोग
रंगों का त्यौहार मनाने, से ना पाएगा कोई रोक
बच के रहना दुनियाँ वालों, आज नहीं हम होश में
माफ कर देना जो हमसे, गलती हो जाए जोश में
बना दो सबके गोरे गोरे मुखड़े पर रंगोली रे
बाबा जी की बूटी पीकर खेलेंगे हम होली रे

~Ravi