खुली है मेरे दिल की खिड़की, कर ले अँखियाँ चार कोई
इश्क़ की बूंदों की हम पर भी, कर दे अब बौछार कोई
जब भी देखूँ सुंदर लड़की, दिल में कुछ कुछ होता है
अबकी सावन के मौसम में, कर ले हम से प्यार कोई

उसके ही ख्वाबों में अब तो, कटती है अपनी रातें
मम्मी पापा से छुप-छुप कर, करना चाहूँ मैं बातें
दिल में मेरे इक अरमाँ है, सच्चा जीवन साथी पाना
सुंदर और सुशील सी लड़की से मैं चाहूँ ब्याह रचाना
जाकर अखबारों में छपवा देना इश्तेहार कोई
अबकी सावन के मौसम में, कर ले हमसे प्यार कोई

ऐसी कोई हसीना हो जो, आकर मुझको DATE करे
बस मेरी ही खातिर अपना, STATUS UPDATE करे
जाने कब आएगी वो जो, देगी मुझको अपना दिल
बनूँगा मैं उसका हमराही, और वो मेरी मंजिल
थाम सके जो हाथ को मेरे, है ऐसा दिलदार कोई
अबकी सावन के मौसम में, कर ले हम से प्यार कोई

~Ravi