जो कृपा दृष्टि होवे शिव की तो छूट जायें सारे जंजाल
महाकाल जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल
जो शरण में आ जाए इनकी फिर मरे न वो मृत्यु अकाल
महाकाल जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल
बाघम्बर ओढ़ रखा तन पर भोले शंकर त्रिपुरारी है
भूत पिशाच करें सेवा और नंदी उनकी सवारी है
भवसागर से हो जाए पार जो करता इनकी भक्ति है
पुत्र हैं कार्तिक और गणेश माँ काली इनकी शक्ति है
कैलाश के हैं वासी शंकर, और हिमांचल में ससुराल
महाकाल जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल
जब मंथन से निकला गरल हलाहल देव सभी थर्राए थे
पीकर के वो विष का प्याला फिर नीलकंठ कहलाए थे
तांडव करते हैं भोले जब भी वो कुपित हो जाते हैं
उनके डमरू के डम-डम से ये तीनों लोक थर्राते हैं
क्षण भर में भस्म सृष्टि होवे खुल जाए अगर त्रिनेत्र लाल
महाकाल जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल
हाथ त्रिशूल सुशोभित है और कंठ में सर्पों की माला
जो मांगो वो दे देते हैं, मेरा शिव है भोला भाला
कट जायें सब फंद दुखों के मन को परम शांति मिल जाए
एक बार जब हाथ उठाकर बोलो "ओम नमः शिवाय"
देवों के देव कहलाते हैं रखते हैं वो दृष्टि त्रिकाल
महाकाल जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल
~Ravi

