ढल रही है ज़िंदगी की शाम आकर देखिए
है सुकूँ दिल को न अब आराम आकर देखिए
तू पूछती थी इश्क़ का अंज़ाम क्या होगा ‘रवि’
आज अपने इश्क़ का अंज़ाम आकर देखिए
ग़र ये रुसवाई मेरी होती कोई परवाह ना थी
साथ में जोड़ा है तेरा नाम आकर देखिए
नफरतों के दौर में तुम इश्क़ ना करना कभी
दे रहा हूँ आख़िरी पैग़ाम आकर देखिए
इश्क़ में तेरे ये दुनियाँ दे रही है ये सज़ा
हो रहा है मेरा कत्लेआम आकर देखिए
जब जिंदा थे तो पूछता न था कोई रोटी तलक
और मुर्दों का इंतज़ाम आकर देखिए
अब राख को मेरी यहाँ आशिक लगाते भाल पर
इश्क़ में मर मिटने का ईनाम आकर देखिए
~Ravi
