शोर शराबा होगा जमकर, धूम धड़ाका आज
हो रहा है फिर से आईपीएल का आगाज़
खेल के इस महासमर में टीमें होंगी Ten
सभी खिलाड़ी दिखलाएंगे, अपना-अपना Game
गुजरात, बैंगलोर, राजस्थान, कोलकाता, मुंबई
लखनऊ, दिल्ली, हैदराबाद, पंजाब, चेन्नई
देखेंगे सब इन टीमों का आक्रामक अंदाज़
हो रहा है फिर से आईपीएल का आगाज़
क्रिकेट खुदा और क्रिकेट इबादत, क्रिकेट ही मज़हब होगा
है गारंटी इस बात की Entertainment गजब होगा
कौन जड़ेगा चौके, छक्के, कौन विकेट चटकायेगा
रंग लाएगी मेहनत किसकी, ये तो वक्त बताएगा
ना जाने कौन बनेगा अबकी बादशाह बेताज
हो रहा है फिर से आईपीएल का आगाज़
~Ravi
