लगा दे दांव पर जो ज़िंदगी मैं वो जुआरी हूँ
इबादत है मेरी चाहत मोहब्बत का पुजारी हूँ
ज़रा सा बच के रहना ए ज़माने की हसीनाओं
मैं आशिक हुस्न का हूँ और हसीनों का शिकारी हूँ

यहाँ पर चार दिन की ज़िंदगी जीने को आया हूँ
मैं इक भंवरा हूँ जो कलियों का रस पीने को आया हूँ
वो चाहे प्यार हो या जंग मैं शिद्दत से करता हूँ
क्या करना मोहरों का मैं तो बस रानी पकड़ता हूँ
इश्क़ के खेल का सबसे बड़ा शातिर खिलाड़ी हूँ
मैं आशिक हुस्न का हूँ और हसीनों का शिकारी हूँ

जो दिल पर चोट खाए है मैं उनको प्यार देता हूँ
चुराकर ग़म उन्हें खुशियों भरा संसार देता हूँ
ये मेरी WARNING है बाद में फिर कुछ भी न कहना
जिन्हें प्यारा हो अपना दिल वो थोड़ा दूर ही रहना
लगा दूँ रोग जो दिल का मैं वो घातक बीमारी हूँ
मैं आशिक हुस्न का हूँ और हसीनों का शिकारी हूँ

~Ravi