इस समय मुसीबतों का दौर भी प्रचंड है
मुश्किलों से खेलना मुझको भी पसंद है
मैं जहाज कागज़ों के आंधियों में भी उड़ा दूँ
क्योंकि हौंसले मेरे आसमान से बुलंद हैं

मेरे धैर्य की परीक्षा वक्त ले रहा है आज
धूप में झुलस रहा हूँ और गिर रही गाज़
टूटता न कब तलक ये देखना जो चाहेगा
हौसलों की ज़द को मेरे माप नहीं पाएगा
ऊंचे कर दो मेरे लिए जो भी मापदंड है
क्योंकि हौंसले मेरे आसमान से बुलंद हैं

वक्त जब भी चोट देगा यूँ ही मुस्कुराऊंगा
अपनी मुस्कुराहटों से वक्त को चिड़ाऊंगा
वक्त भी झुकेगा इसमें कोई दो राह नहीं
दुनियाँ कुछ भी बोलती है अब कोई परवाह नहीं
क्योंकि मेरा अपना प्यार सा कुटुंब मेरे संग है
इसलिए हौंसले मेरे आसमान से बुलंद हैं
~Ravi