इश्क़ की राहों में अक्सर ठोकरें खाते रहे
ठोकरें खाकर भी तेरी गलियों में जाते रहे
बस अधूरी चाहतों में दर-ब-दर फिरते हुए
बेवफ़ा तेरी वफ़ा के गीत हम गाते रहे
ग़र हक़ीकत में नहीं ख्वाबों में तू मिलती रहे
सीने में तेरी मोहब्बत की शमां जलती रहे
इसलिए तो हम मुसलसल खुद को पिघलाते रहे
बेवफ़ा तेरी वफ़ा के गीत हम गाते रहे
बिन तेरे इस ज़िंदगी की साँस भी टूटी नहीं
नासमझ इस दिल की थी जो आस भी छूटी नहीं
ना जाने किस विश्वास में हम खुद को समझाते रहे
बेवफ़ा तेरी वफ़ा के गीत हम गाते रहे
जब मिली खुशियाँ हमें ये ज़िंदगी लेती रही
और बदले में हमें बर्बादियाँ देती रही
अपनी हर बर्बादियों पर यूँ ही मुस्काते रहे
बेवफ़ा तेरी वफ़ा के गीत हम गाते रहे
~Ravi

