भरा है दर्द सीने में, मगर मैं रो नहीं सकता

मैं हालातों से मानूं हार, पर ये हो नहीं सकता

ये गर्दिश क्या बिगाड़ेगी फ़लक के नूर का यारों

"रवि" मैं हूँ अंधेरों में, कभी जो खो नहीं सकता


सफर-ए-जिंदगी का तो अभी आगाज़ है यारों

मैं दो पल भी यहां राहों में थककर सो नहीं सकता


खिलाए फूल हैं मैंने सदा लोगों के जीवन में

कभी भी मैं किसी जीवन में कांटे बो नहीं सकता


मैं तूफ़ाँ में घिरा हूँ और, बहुत बेचैन है ये दिल

अभी आँखों में कोई ख़्वाब, मैं संजो नहीं सकता


भले कितनी हो ताकतवर सुनामी की लहर ज़ालिम

समंदर भी मेरी किश्ती को यूं डुबो नहीं सकता


-Ravi