ना कोई इनकार, ना तकरार होता है
हर सांस में दिलबर के, उसका यार होता है
होकर अधूरा भी, जो है संपूर्ण अपने आप में
कुछ इस तरह का, एक तरफा प्यार होता है

इसमें कभी भी हारने का ग़म नहीं होता
चढ़ जाए गर इसका नशा, फिर कम नहीं होता
इस प्रेम में ख्वाहिश नहीं रस्मों-रिवाजों की
ना ही कोई ज़ंजीर है कसमों की वादों की
इश्क़ ये हर बंधनों से पार होता है
कुछ इस तरह का, एक तरफा प्यार होता है

तुम क्या जानों एक तरफा प्यार की ताकत
होती नहीं है बाद इसके कोई भी चाहत
निःस्वार्थ है, निष्पाप है, निष्काम भी ये है
लोग कहते भक्ति का इक नाम भी ये है
मोक्ष को पाने का ये आधार होता है
कुछ इस तरह का, एक तरफ प्यार होता है

~Ravi