आँख में अपनी मुझे आंसू छुपाना आ गया
ख़ुद को हर हालत में अब आज़माना आ गया
जाने क्यूँ कुछ लोग खुशियाँ भी मना पाते नहीं ?
और मुझको दर्द में भी मुस्कुराना आ गया
डूब जाते हैं यहाँ पर, इश्क़ के दरिया में सब
इस आग के दरिया से मुझको, पार जाना आ गया
इंसान ही बिसरा चुका, इंसानियत को आजकल
देख ले मेरे ख़ुदा, कैसा ज़माना आ गया
दर से उनके हम जो गुज़रे, रूह बोली चीखकर
बस जनाजा रोक दो, मेरा ठिकाना आ गया
मैं किसी की रोशनी में, टिमटिमा सकता नहीं
बस रोशनी की चाह में, खुद को जलाना आ गया
मैं बहुत मासूम था, फिर वक़्त ने इतना सताया
अब तो हर इक खौफ से, नजरें मिलाना आ गया
~Ravi
