दिल पे तेरा नाम लिखकर, फिर मिटा पाए ना हम
दर्द ए दिल कितना हुआ, ये भी बता पाए ना हम
ज़ख्म जो तूने दिए, उनको निशानी मानकर
भर ना जाएं इसलिए, मरहम लगा पाए ना हम

होती थी मेरी सुबह, ले कर के तेरा नाम ही
तेरी ज़ुल्फ़ों के तले, कटती थी मेरी शाम भी
थामकर के हाथ दोनों, चल रहे थे हम मग़र
प्यार को अपने ना जाने, लग गई किसकी नज़र
इस जनम में हमसफर, तुझको बना पाए ना हम
दर्द-ए-दिल कितना हुआ, ये भी बता पाए ना हम

सांसों में मेरी बसी, खुशबू तुम्हारे सांस की
बेवफ़ा तेरी अदा, भूला नहीं हूँ आज भी
छोड़कर मुझको गया था, जब सनम तू रूठकर
आँख की क्या मैं कहूँ, हर रोम रोया फूटकर
लुट गए अरमान सारे, और बचा पाए ना हम
दर्द ए दिल कितना हुआ, ये भी बता पाए ना हम

~Ravi