निकलो जो घर से बाहर तो डर लगता है
खौफनाक और दहशत का मंज़र लगता है
कहीं किसी के हाथों में लाठी तलवारें
और किसी के हाथों में खंजर लगता है
जिन लोगों के दिल थे पहले दरिया माफिक़
आज उन्हीं का दिल जैसे पत्थर लगता है
लाशों से है ढकी हुई ये सारी धरती
और रक्त से भरा हुआ सागर लगता है
यहाँ नहीं परवाह किसी को इंसानों की
सबको बस प्यारा मस्ज़िद, मंदिर लगता है
नहीं मानता है जो भी इंसानियत को
मुझको तो वो केवल इक काफ़िर लगता है
~Ravi

