हो रहा है दिल में दर्द इक अजीब सा
अब न काम कर रही है कोई भी दवा
चीख चीख कर के तुझसे कह रहा है दिल
मर ही जाऊंगा मुझे तू छोड़कर न जा

चाह कर के तुझको क्या गुनाह किया है
मैने तुझसे प्यार बेपनाह किया है
क्यूँ झटके से यूँ हाथ को छुड़ा के चल दिए
दिल को मेरे हाय यूँ तड़पा के चल दिए
मिल रही है मुझको किस ग़ुनाह की सज़ा
मर ही जाऊंगा मुझे तू छोड़कर न जा

जब मारना ही था तो फिर क्यूँ जीना सिखाया
पत्थर का था ये दिल मेरा क्यूँ प्यार जगाया
अब हो गया है प्यार कैसे भूल जाऊँ मैं
इन धड़कनों को छोड़ कैसे दूर जाऊँ मैं
क्या कमी थी मेरे प्यार में ये तू बता
मर ही जाऊंगा मुझे तू छोड़कर न जा

~Ravi