भुजा जो दाहिनी होता वही तो भाई होता है
जो हँसता साथ में रोता वही तो भाई होता है
भले मुश्किल हो कितनी भी मिला कंधे से वो कंधा
खड़ा जो साथ में होता वही तो भाई होता है
जब इक भाई के जीवन पर लगाया वक्त ने रोड़ा
तो इक भाई ने अपनी पत्नी और परिवार तक छोड़ा
लगी फिर शक्ति सीने में गिरा मूर्छित जमीं पर वो
मगर फिर भी ना उसने साथ अपने भाई का छोड़ा
रहते हुए जंगल में अपने भाई की खातिर
बरस चौदह नहीं सोता वही तो भाई होता है
छोटी सी बातों पर वो भाई से झगड़ता है
अगर बस ना चले बाहर तो घर आकर अकड़ता है
मगर कोई उठाकर आँख देखे भाई को उसके
अकेला भाई आकर के भरी दुनियाँ से लड़ता है
कभी भी वक्त वो आए लगी हो चोट ग़र तुमको
तड़प कर दर्द से रोता वही तो भाई होता है
~Ravi

