जो कुछ भी ठान ले मन में, वो तू कर के दिखाता है
तेरे पुरुषार्थ के आगे, हिमालय सर झुकाता है
कौन कहता है हाथों की लकीरों में लिखा है सब
लकीरें मुट्ठी में तेरी, तू खुद का भाग्य विधाता है
घने जंगल का राजा शेर है, ये जानते है सब
वो किस्मत से नहीं पर कर्म से, ये मानते है सब
लिखे क्या लेख किस्मत ने, नहीं मालूम है हमको
मगर कर्मों के फल को तो, यहाँ पहचानते है सब
है तुझको जीतना दुनियाँ, मगर लड़ने से डरता है
ये किस्मत साथ तब देती है, जब तू कर्म करता है
ये जीवन की कसौटी है, यहाँ कमजोर जलते है
मगर तू है खरा सोना, जो अग्नि में निखरता है
~Ravi
