क़ुदरत का सबसे प्यारा वरदान आप हो
ज़िंदगी का मेरी अभिमान आप हो
ढूँढ़ता नहीं हूँ मस्जिद या मंदिरों में
मेरे लिए तो मेरे भगवान आप हो

जन्मा है जिसने मुझको ममतामयी वो माँ है
आँचल में जिसके दुनियाँ के सातों आसमाँ है
मेरी खुशी में खुश हो ग़म में मेरे वो रोती
आंखों में जिसके सपने दिल में दुआएं होती
मेरा पहला प्यार आख़िरी अरमान आप हो
मेरे लिए तो मेरे भगवान आप हो

मुझमें छबि है जिनकी हीरो मेरे पिता हैं
आदर्श हैं वो मेरे दिल उनको पूजता है
जीवन का हर सबक मैंने आपसे ही पाया
मुश्किल भरे डगर में चलना मुझे सिखाया
अनजाने से जग में मेरी पहचान आप हो
मेरे लिए तो मेरे भगवान आप हो

आप दोनों रहें जब तलक़ ये जहाँ है
दिल से मेरी बस यही कामना है
मेरी सभी दुआएँ है आपको ही अर्पित
दुनियाँ की सारी खुशियाँ है आपको समर्पित
मैं कह ना पाऊँ लेकिन मेरी जान आप हो
मेरे लिए तो मेरे भगवान आप हो

~Ravi