लुट गया है चैन अब, नींदें चुराना छोड़ दो
इम्तिहां जज़्बातों की, यूँ आजमाना छोड़ दो
एक अरसा हो गया है, मुझको ठुकराए हुए
कम-अस-कम अब तो मेरे ख्वाबों में आना छोड़ दो
थाम कर बेशक चलो, तुम हाथ ग़ैरों का मगर
देख राहों में हमें, बस मुस्कुराना छोड़ दो
आधे भी ज़्यादा मुसीबत, ख़त्म हो जाएगी बस
कातिल हसीनाओं से तुम, दिल को लगाना छोड़ दो
या तो चलो इंसानियत की राह पर ईमान से
या फिर के मन्दिर, चर्च और मस्ज़िद में जाना छोड़ दो
ग़र बना सकते हो तो, काबिल बनाओ खुद को तुम
बेवजह, बेकार की बातें बनाना छोड़ दो
~Ravi
