याद तेरी बड़ी तड़पाती है,

हर दिन थोड़ा थोड़ा रूह को भी खा जाती है,

चेहरे पर तेरे रहे मुस्कुराहट खायी थी कसम मैंने,

फिर आज तेरा ये रोता चेहरा ,

मेरी कौन सी मजबूरी दिखा जाती है।


कई दिन हुए इस चारदीवारी में,

लगता जैसे कारागार, जानता हूँ,

तुझसे मिलने का इस जीवन मे,

अब नही कोई आसार,

फिर भी, आज इस दिल ने तुझसे मिलने की

इच्छा जताई है,


आंख बंद कर देख,

क्या मेरी रूह तुझ तक पहुच पायी है।


इन पलको का तो पता ही नही चलता,

दिखता सब पर अब मैं कुछ ना समझता,

ये हर पल जो एक नामी सी छाई है,

ऐसा लगता , जैसे तेरी हँसती तस्वीर,

अब इन आँखों मे उतर आई है,


तू थी जब मेरे पास,

हर चीज बन गयी थी कुछ खास,

ना जाने आज ये कैसी रुसवाई है,

चीजे सारी वही बस,

तेरी ये कमी सी छाई है,


आंख बंद कर देख,

क्या मेरी रूह तुझ तक पहुच पायी है।


मिला नही मुझे कोई भी जवाब,

एक दिन तो लूंगा इन सबका हिसाब,

ना जाने ये लकीरे कैसे बनायी है,

हार सबसे बड़ी जो मेरी सबसे बड़ी कमाई है,

आंख बंद कर देख,

क्या मेरी रूह तुझ तक पहुच पायी है।


तेरे साथ हैं बिताये कुछ पल अनमोल,

इतना चहकती थी,

क्या हुआ अब कुछ तो बोल

लोनी क्यों इतनी शांति सी छाई है,

मेरी चहकने वाली गुड़िया,

बता तो दे मुझसे क्या रुसवाई है,


आंख बंद कर देख,

क्या मेरी रूह तुझ तक पहुच पायी है।

---------------------------------------


मेरी सभी रचनाये अच्छे संगीत के साथ सुनने के लिए अभी मेरा चैनल सब्सक्राइब करे -

https://www.youtube.com/channel/UChzI8VRvKojqUBdruBWZ6rw