सोना है खूब, पर नींद आँखो में कहां है,

कौन है साथ, कहने को सारा जहां है,

हर मौसम में साथ देने का वादा था,

रो रहा हूँ, बता अब तू कहाँ है ?


मुस्कान तेरे होंठो पर, बता मेरी मुस्कान कहाँ है,

धूप में ही खड़ा हूँ अब ना जाने कब से,

वादा था ना, ला तेरी काली घटा कहाँ हैं,

बह रहे है ये अश्रुधार यू ही ,

बता पोछने वाले तेरे कोमल हाथ कहां है ?