साहब नए नियम मत बनाओ,

कोई भी खुदको मेरा झूठा हमदर्द ना बताओ,

मेरा जो हिस्सा बनता बस उतना ही दे जाओ,


हर एक बीज जो मैंने बोया है,

सींचा है पसीने से, तन एक हिस्सा खोया है,


अहसान करो किसान किसान मत चिल्लाओ,

रख मेरे हल वाले कांधो पर

अपनी राजनीतिक बंदूक ना चलाओ,

बस इतना कर दो की

मेरा जो हिस्सा बनता उतना ही दे जाओ,


अगर पेट भरा हो तुम्हारा और तुम्हारे बच्चो का

तो करो कुछ ऐसा पेट मेरे भी बच्चो के भर जाओ,


साहब नए नियम मत बनाओ।