सब बस बातें नही है,

ये सारी काली रातें नही है,

प्यार है ही इतना ज्यादा,

कि अब हम जताते नही है।


माना हमारी मुलाकाते नही है,

तुम बिन दिन सुहाते नही है,

कैसे मान लूँ, रोज नही देखती मुझे,

क्या अब सपनों में हम आते नही है।


डूबे सब दिखाते नही है,

अंदर कुंठा बाहर गुस्सा,

प्रेम राग अब चलाते नही है,

इतना ही सीखा और जाना,

लगा लगा के नारे गुंजा दो आसमान चाहे,

पर खुद से लगाओ,

भगवान का नारा लगवाते नही है,


हो मोहब्बत तो खुद ही आएगी सामने,

उसके लिये जोर लगाते नही है,

बस यही मिला है सार मिलकर,

मोहब्बत की आंखों में,

बूंद भी कभी लाते नही है।





@ra1vi2