कहाँ बंध रहे रिवाजों से,
आओ पकड़ो हाथ कि देखो तुम आजाद हो,
जी रहे तो अब जी ले,
इशारों पर घूमते तो क्या उसके बाण हो,
ठोकर मार दो की
जिन्हें देखने को उठानी पड़ी नजर,
तुम ही साधु तुम ही गृहस्थ,
की अपनी जिन्दगी अपने हाथ तार दो,
तोड़ दो बेड़ियाँ कदम रोकती जो,
खुद को खुद के लायक अब सम्मान दो,
उठो हो जाओ खड़े,
गिर जाएगा दुश्मन बिन वार
की तुम बस अपनी एक मुस्कान दो।
#ra1vi2
