क्या कविता लिखू तुम्हारे ऊपर,
तुम तो पूरा काव्य संग्रह हो,
सब ढूंढ रहे होंगे शनि गुरु,
तुम आसमान में चमकती शुक्र ग्रह हो,
तुम भोर का तारा हो,
अंधियारी सी जिंदगी का एक उजियारा हो,
दुनिया की बड़ी बड़ी बातें,
तुम संसार हमारा सारा हो,
लाल साड़ी में खड़ी एक परी हो तुम,
मेरी रेगिस्तान सी जिंदगी
तालाब जैसी खड़ी हो तुम,
बज्र गर्मी में पड़ती ओस का एहसास हो तुम,
अब मुझको कैसी प्यास,
जब मेरे पास हो तुम,
मुझको अब किसकी तलाश,
जब मेरे पास हो तुम।
#ra1vi2
Twitter.com/ra1vi2

