मैं कुंडली में मानता हूँ, कोरोना में नही।

मेरी कुंडली में कोरोना मृत्यु लिखी ही नही है,


ऊपर से ना तो बिल्ली ने रास्ता काटा है,

और ना ही मुंडेर पर कबूतर रोया है,

तो कोरोना जैसी अनहोनी की बात ही नही है।


भगवान ने मुँह दिया है, भले ही दिखाने लायक नही है,

पर बिना मास्क लगाए दिखाऊंगा जरूर।