बस पूछना चाहता हूँ कि इस महामारी में,

कितनो को उनके आदर्शो ने बचाया,

कितनो को राम ने बचाया,

कितनो को पैगम्बर ने बचाया,

कितनी वैक्सीन सावरकर ने बनायी,

कितनी दवाइयां टीपू सुल्तान ले आया ?


नेहरू वाजपेयी आये थे क्या इलाज करने,

कितनो को इस जातिवाद ने बचाया ?


अब भी आंखे ना खुली तो अंधे ही शायद पैदा हुए,

हज़ारो साल पहले जमीन के लिए मरे लोगो के नाम पर,

आज के परिवार तोड़ते रहे,

बताओ फिर आज, जब चली गयी नौकरी कौन भोजन लेकर आया ?

पहुँचे अगर अस्पताल किसने तुम्हारे इलाज को

खुद की जान को दांव पर लगाया?

इतिहास के नाम पर घटिया राजनीति करते रहे,

गिन कर बताओ मुझे जरा

कितनो को इस इतिहास ने बचाया ?