हमने सपनो को कुचलते देखा है,

कलम वालों हाथों में मेहंदी लगते देखा है,

कन्यादान के चक्कर में बहुधा पुण्य लेने वालों को,

हमने अपनी खुद की बेटियों की हत्या करते देखा है।


उछलने कूदने वाली बच्ची के पांव में

पैजनी के भारी भार को हमने देखा है,

आसमान तक उड़ने वाली बेटीयों को,

हमने कतरे पर चूल्हे में रेंगते देखा है।


पिता का बोझ उठाने का माद्दा रखती,

पर पिता को खुद के बोझ में दबते देखा है,

उड़ान से उड़ा सकती जो सबको साथ में,

कुछ अपनो को ही सपनो को कुचलते देखा है,


हमने जमीं पर चलने वाली परियों को देखा है,

उनकी छड़ियों को प्रणय अग्नि में भस्म होते देखा है,

तुम्हारा गुब्बारा ना फूटें इसलिए अपने सपने तोड़ ले जो,

हमने सहनशीलता की ऐसी मूर्ति को देखा है,

हमने सपनो को कुचलते देखा है,

कलम वालों हाथों में मेहंदी लगते देखा है।