सोची समझी मतलब की
बातों से ही मैं तो चेता हूँ,
जीत सकता दुनिया को,
मैं हारा हुआ विश्वविजेता हूँ,
तुमने रोके है कदम मेरे,
तो तुमसे तुलना भी क्या करूँ,
नए धागे में गूंथ दूं मोती सारे,
पर बिखरने से भी मैं क्या डरूँ,
संभावनाओं के भोर पर,
फिसलते जमीं के जोर पर,
ना जाने अब मैं कैसे लेटा हूँ,
जीत सकता दुनिया को,
पर मैं, अपनो से हारा हुआ,
मैं एक विश्वविजेता हूँ,
......
Part 1, Comment for part 2.
#best #hindi #poetry #ravi
