ये जो पानी से पेट भर के सो जाते है,

ये भी किसी की गिनती में आते है क्या,


ये जो साफ पानी भी नही पाते है,

ये भी अपनी बीती किसी को बताते है क्या,


मुद्दा तो था चुनावों में,

आसमान छू जाने का,

ये खुले आसमान में सोने वाले,

किसी नींद उड़ा पाते है क्या,


हर कोई इन्ही की मन की बाते करके अमीर हुआ है,

कभी ये अपने मन की बात बता पाते है क्या।





गजल अभी भी लिख ही रह हूँ, फॉलो कर ले, जल्द ही आप तक और भी अच्छी कविता, कहानी और गजलों को पहुँचता हूँ।


ट्विटर और यूट्यूब पर भी फॉलो कर लीजिए।