इश्क़ में महबूब से सवाल कौन करेगा ?

ग़रीबी में खर्चो का ख़्याल कौन करेगा ?


जब पूरा देश डूब रहा हो एक बेबसी से,

तब तेरे डूबने का मलाल कौन करेगा ?


किसी तरह ध्यान हटाना तो है सबका ,

वर्ना इस कुबेर को कंगाल कौन करेगा ?


सभी दफ़ना के उसको अपने घर चल दिए,

अब उसके क़त्ल का इक़बाल कौन करेगा ?


सब ही निकल जाएँगे अगर कमाने दौलत,

तो तुम्हारे बच्चों की देखभाल कौन करेगा ? 


अब अगर तूने भी बेच दी अपनी क़लम रूद्र,

तो फिर यूँ काग़ज़ों पे बवाल कौन करेगा ?