मैं लिखता , बहुत कुछ लिखता ,
पर कैसे ,
पहले से ही बहुत कुछ लिखा रक्खा है ,
इस लिखे हुए को पढ़ने वाले तो बहुत है पर ,
समझने के लिए दिमाग कहां रक्खा है ,
नज़रे है हैबानो सी , समाज की
दरिंदों का समाज बना रक्खा है
क्यों करते हो पूजा देवियों की ,
क्यों जाते हो मन्दिर , मजारों पर ,
क्यों नहीं मिलाता आंखें बहनों से , माताओं से ,
ये तू कैसी पहचान बना रक्खा है ,
इंसान है , इंसान को पहचान ले , समय रहते ,
तेरे कर्मो का हिसाब होगा , ज़रूर होगा , जानले ,
समझ ले , पर्चा तेरा भी बना रक्खा है ...
