तुम मेरी धरा हो
जिस पर जड़
ये वृक्ष संपन्न है प्रसन्न है..!
मेरी वसुधा
तुम्हारे श्रृगांर का संचार मै हूँ l
तुम्हारे आभा का प्रकाश
मुझे प्रफुल्लित करता है l
तुम्हारे नयन
मुझे तुममे समाहित होने
का आग्रह करते है l
तुम्हारे अधर की मुस्कान
मेरे संकोच को विराम देती हैl
तुममे उपस्थित आद्रता में
मेरा मन का बीज पोषित होता हैl
तुम्हारी तेज़ बहती श्वास
मेरी हटधर्मिता को पोषण देती हैl
तुममे उपस्थित प्राण
तुम्हारे अधरों से
मेरे प्राणो में निहित होते हैl
तब तुम भारी बर्षा की
संयमविहीन नदी बनकर
तटों को उखाड़ फेकती हो
और
मेरा धैर्य तेज स्वरुप तुम
में प्रबाहित होता है..!
तब तुम्हारी त्वचा की उर्वरता पर
मेरे मन का बीज अंकुरित होता हैl
और
तब जन्मता है प्रेमl
RaviRajan22/7/21

