श्री कृष्ण
समझ नहीं सकता मनुष्य
उस शक्ति की यह गाथा है
नारद जिनके कीर्तिमान को
विश्व-भ्रमण कर गाता है
हाँ! वही गोकुल का गोपाल
नंद का लाल बड़ा मतवाला है
जिसने अपने एक उंगली पर
गोवर्धन संभाला है
मामा कंस को पटक-पटक
जिसने यमलोक पहुंचाया है
वही कृष्ण आज यहां
कुरुक्षेत्र में आया है
~ रवि राज 'नवज्ञेय'

