बे-इंतेहा प्यार देना,

मेरा मज़हब है।


किसी से भेद न करना,

मेरा मज़हब है।


रोते हुए को हसाना,

मेरा मज़हब है।


दुःख में तड़पते हुए को सुख देना,

मेरा मज़हब है।


भूख से तड़प रहे को खिलाना,

मेरा मज़हब है।



राहों में मुसाफ़िर का हौंसला बनना,

मेरा मज़हब है।


ज़रूरत पड़े तो सफ़र भी बनना,

मेरा मज़हब है।


-रवि नकुम (ख़ामोशी)