कुछ लोगों का कहना है,
की हमारी आवाज़ में ही इश्क़ घुला है,
इसी लिए हमने बोलना ही छोड़ दिया।
कुछ लोगों का कहना है,
की हमारी आंखों में इश्क़ रहता है,
इसी लिए हमने देखना ही छोड़ दिया।
कुछ लोगों का कहना है,
की हमारी हसी में इश्क़ रहता है,
इसी लिए हमने हंसना ही छोड़ दिया।
कुछ लोगों का कहना है,
की हमारे आंसुओं में इश्क़ रहता है,
इसी लिए हमने रोना ही छोड़ दिया।
कुछ लोगों का कहना है,
की हमारी सांसों में इश्क़ रहता है,
इसी लिए हमने सांसें लेना ही छोड़ दिया।
सब कुछ तो छोड़ चुके हैं,
अब हम दिल और धड़कन बचे हैं,
सोच रहें हैं, उन सब को भी छोड़ दे।
-रवि नकुम (ख़ामोशी)

