एक जीत क्या मिली तुम्हे तो गुब्बारे से फूल गए
पिछली हारों को तुम कैसे इतने जल्दी भूल गए।
याद करो वो पहला ट्वेंटी जब भारत ने जश्न मनाया था
वीरू रोबिन और भज्जी ने बॉल आउट में तुम्हे हराया था।।
जोहान्सबर्ग के फाइनल में हमने दूजी बार हराया था
पाकिस्ताँ की छाती पे भारत ने अपना तिरंगा फहराया था।
तीजे चौथे और पचवें में भी तुमने मुह की खाई थी
पांच बार हराकर तुमको भारत ने धूल चटाई थी।।
खेल देखो खेल भावना से न दो इसको मजहब का नाम
इंसान बनो सीखो मानवता , बनो न हिन्दू न मुसलमान।
जश्न मनाओ जीत पे तुम , अपनी टीम का गुणगान करो
लेकिन भारत के मुसलमान को न तुम यूं ही बदनाम करो।।
~रवि कान्त कुड़ेरिया
