राह कठिन है मंज़िल की फिर भी आगे बढ़ना है
पाकिस्तान से हार को भूलके न्यूज़ीलैंड से लड़ना है।

रोने और पछताने से काम यहां न चल पाएगा
अंतिम बाज़ी जीतेगा जो वही चैंपियन कहलायेगा।।

याद करो वो प्रथम विश्वकप , एक मैच हम हारे थे
लेकिन आगे कठिन परिश्रम से घर मे वर्ल्डकप लाये थे।

ये खेल हार जीत का है ,  एक हार से मत घबराओ
2007 की कहानी को तुम एक बार फिर से दोहराओ।।

    ~रवि कान्त कुड़ेरिया