वक़्त से पहले जग जाते हैं,

काम पर अपने लग जाते हैं,

ये मुफ़लिसी के मारे बच्चे हैं,

हर गाम पर ये नज़र आते हैं।


खेल कूद इनके नसीब में कहां हैं,

पर नसीब इनसे जरूर खेलती हैं,

बड़े शौक से बिकती है बचपन इनकी,

पर कीमत कहां मिलती बचपन के इनकी?


लाला का बेटा जब स्कूल जाता है,

मुन्ना लाला का दुकान चलाता है,

खुद्दारी इसके खून में हैं शामिल,

किसी के आगे हाथ ना फैलाता है।


वक़्त से पहले बढ़ जाते हैं,

जिम्मेदारी का बोझ जो कंधे पर पड़ जाता है,

मां की दवाई, मुन्नी की पढ़ाई,

यही जरूरत तो इनको नज़र आता हैं।


होली, दीवाली , ईद की इनको कहां पड़ी हैं,

भूखे पेट कहीं कोई त्यौहार मनी हैं?

जिस दिन घर में चूल्हा जला हैं,

उसी दिन तो हर त्यौहार मनी हैं।


अगली बार जब मिले किसी मोड़ पर,

हीन भाव से ना इनको देखना,

बस सिर पर एक बार हाथ फेरकर,

दो मीठी बातें करके देखना।


एक मौका तो देकर देखो इनको,

हर काम ये कर जायेंगे,

जग में ऊंचा नाम होगा मुल्क का,

देश का छाती चौड़ा कर जायेंगे।