जब धुंधला लगे रास्ता, तो थोड़ा ठहर जाओ, बना लो एक नया रास्ता।
जब खुद को खोया हुआ पाओ, तो थोड़ा ठहर जाओ,  खुद से नया वास्ता सजाओ।
जब ना नजर आए जिंदगी के खूबसूरत नजारे, तो थोड़ा ठहर जाओ,भर लो जिंदगी में नए रंग सारे।
जब कहने को न रहे कुछ, तो थोड़ा ठहर जाओ, सुन लो किस्से किसी के कुछ।
जब लगे की ये है अंत , तो थोड़ा ठहर जाओ, लिखो फिर से कुछ अन्नत।

~ रौनक प्रवीण