थोड़ा मैं तुम जैसी थोड़ा तुम मेरे जैसा होने लगे...

मेरी चुप्पी कुछ कहने सी लगी, और तुम चुपचाप सा रहने लगे,

मैं बेपरवाह थोड़ा होने लगी, और तुम्हे थोड़ी परवाह होने लगी,

खैर वो बात अलग है की मुझे कॉमेडी कभी पसंद न आई,
लेकिन तुम हॉरर, क्राइम थ्रिलर देखने लगे,

मैं तो कहीं खोने लगी थी
तुम्हारा साथ पाकर खुद को पाने लगी,

तुम मुझ में कुछ अधूरा सा, मैं तुझे में कुछ अधूरी सी पूरी होने लगी, तेरे नाम जैसी मैं "आजाद"होने लगी...

थोड़ा मैं तुम जैसी थोड़ा तुम मेरे जैसा होने लगे...

- रौनक प्रवीण