हम आज़ाद हैं,
सुबह से शाम के एक वक्त तक।
अकेले नहीं, किसी के साथ होने तक।
इस भीड़ भरी दुनिया में, घर लौटने तक।
क्या सच में घर तक...?
सपनो की उड़ान नहीं, जमीन पर रहने तक।
एक आज़ाद रूह क़ैद है, एक जिस्म से अलग होने तक।
हाँ, हम आज़ाद हैं, एक हद की कैद तक।

क्या हम आज़ाद हैं?