प्यार के बदले मिले ग़म को गवारा कर लिया

दिल कि बातों से यहाँ हमने ख़सारा कर लिया


वो वहाँ बहता हुआ नमकीन झरना था मगर

रख उसी में यार फिर दिल प्यार खारा कर लिया


याद कर लो तुम यही के प्यार तुमको था कभी

था मगर फिर तोड़ दिल क्या प्यार हारा कर लिया


मन कभी तेरा न मेरी बात से यूं तो भरा

बात में क्या बात तुमसे यार सारा कर लिया


ख़ैर उसको तो हमीं भाए न थे तज़्कार में

शेर में लिखकर उसे हमने सितारा कर लिया


हो रहे थे पास दिल में यार हम भी तो कभी

हम कहाँ जाते उसी ने तो किनारा कर लिया


तेज तो वो था सही में यार इस इख़्बार में

दिल लगा कर प्यार उसने फिर बिसारा कर लिया

Raunak Karn