मैं इसलिए लिख रहा हूँ
कि पोंछ सकूं वसन पर गिरे गुनगुने अश्रुओं को
मैं इसलिए लिख रहा हूँ
कि लौट आऊँ शवदाह से सकुशल
मैं इसलिए लिख रहा हूँ
कि नहीं पगलाऊँ तथागत की आभा में
मैं इसलिए लिख रहा हूँ
कि बटोर सकूँ अंतरिक्ष से झड़ते खगोलीय खुशियों को