विरह में प्रेम संजो कर रखता आशिक़ कौन है,

विकल्पहीन दुनिया में विकल्प तलाशता कौन है,

शहर में सड़क किनारे सूखे दरख्तों में छांव तलाशता कौन है,

वासना से लिप्त रिश्ते में प्रेम तलाशता कौन है,

अपने मुताबिक जी ना पाए जीवन का हुक्कमरान कौन है,

अलग अलग विचारधाराओं को इस समय छानता कौन है,

बिना दुःख के अनर्गल दुःख भरी शायरियां लपेटता कौन है,

प्यार का ज़हर घोलकर बेफवाई का रस पिलाता कौन है,

रगों में दौड़ते लाल द्रव को बांटता कौन है,

भटकते शहरों में समय की राह तलाशता कौन है,

अस्तित्व के बिंदु पर अनंत रेखा खींचता कौन है,


~रौनक पाण्डेय (@hashtag_raunak)