चलते फिरते इंसाँ को ज़िन्दा समझने वालों
कलाई टटोल कर देखो कहीं बेजान तो नहीं
रस्तों का हर एक मुसाफ़िर सैलानी नहीं होता
देखो कहीं आँखों में आरज़ू-ए-मकान तो नहीं
माना बीहड़ों की एहमियत नहीं तुम्हारे लिए
कहीं किसी और के लिए ये गुलिस्तान तो नहीं
कुछ लोग हैं जिनके बदन ज़ख्मों से भरे हैं
कहीं पीठ पर भी खंजर के निशान तो नहीं
सच और झूठ अब सगे भाइयों से लगते हैं
छत समझते हैं जिसे खुला आसमान तो नहीं

