हर एक पत्थर पे जाँ निसार करता है

वो इश्क़ करता है तो बेशुमार करता है


समझता नहीं के पत्थर नहीं पिघलते

इस उम्मीद में गलतियाँ हजा़र करता है


मुसाफ़िरों के ग़म-ए-दिल की खातिर

अपनी मुस्कान को तार तार करता है


जहाँ में तो रवायत है चोट पहुँचाने की

अजब पागल है ज़ख्म हज़ार भरता है


बदले में ज़रा बारिशें ही तो चाहता है

ये बादल भी उसे दरकिनार करता है