शब्द नहीं हैं वहाँ

एक भावभरी चुप्पी है

लज्जा और संकोच में डूबी

दो पलकें

नेह में भीगे दो नयन 

न कोई प्रस्ताव न प्रस्तावना 

दोनों तरफ सिर्फ़ स्वीकार है


एक नदी है एक मरुथल

एक वीरान जंगल है तो एक घनी बस्ती


ख़ामोशी है लेकिन

संवाद चल रहा

आँखें सिर्फ़ आँखें नहीं हैं

वे कान भी हैं ज़बान भी

जो कहती भी हैं और सुनती भी हैं


~रत्नेश मिश्र